CG News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच शुरू, लाखों छात्रों पर असर

CG News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच शुरू, लाखों छात्रों पर असर

CG News: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच शुरू, लाखों छात्रों पर असर

CG News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद लिया गया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद फैसला

NTA ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह कदम उठाया गया है। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

लाखों छात्रों पर असर

इस परीक्षा से जुड़े आंकड़ों के अनुसार
• छत्तीसगढ़ में करीब 45,000 छात्र शामिल हुए थे
• रायपुर से लगभग 9,200 छात्र परीक्षा में बैठे थे
• राज्य में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे
अब सभी छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।

NTA का स्पष्ट निर्देश

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि
• दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी
• परीक्षा केंद्र पहले जैसे ही रहेंगे
• नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे
• परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा

पेपर लीक कैसे हुआ?

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्न नकल गिरोह तक पहुंच गए थे। इनमें बायोलॉजी और केमिस्ट्री के कई सवाल शामिल बताए जा रहे हैं, इस पूरे नेटवर्क का केंद्र जयपुर बताया जा रहा है, जहां से मनीष नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

“क्वेश्चन बैंक” का खुलासा

गिरोह ने लीक हुए सवालों को अन्य प्रश्नों के साथ मिलाकर एक “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया था, जिसे छात्रों तक पहुंचाया गया। जांच में कई छात्रों ने पैसे के लेनदेन की बात भी स्वीकार की है।
जांच में सामने आए कुछ अहम बिंदु—
• 720 में से करीब 600 अंकों के सवाल पहले से मिलते-जुलते पाए गए
• बायोलॉजी के लगभग सभी सवाल मैच करने का दावा
• केमिस्ट्री के कई सवाल हूबहू परीक्षा में आए

राजस्थान में मिला अहम सुराग

राजस्थान में कुछ छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ “गैस पेपर” मिला था, जिसमें असली परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल थे। यह जांच का अहम आधार बना, NEET परीक्षा पहले भी 2024 में पेपर लीक विवाद के चलते सुर्खियों में रही थी। उस समय भी कई केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी और गिरफ्तारी हुई थी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में KKR vs MI मैच से पहले और दौरान हंगामा, स्टेडियम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home