CG News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी! CCTV खंगाल रही पुलिस

CG News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी! CCTV खंगाल रही पुलिस

CG News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी! CCTV खंगाल रही पुलिस

CG News: राजधानी रायपुर में खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

देर रात दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर रात करीब 12:30 बजे दुकान में घुसे और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी का पता तुरंत नहीं चल सका। सोमवार सुबह जब कारोबारी ने दुकान खोली तो पूरी घटना सामने आई।

पलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस तकनीकी और भौतिक दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

जल्द खुलासे की उम्मीद

फिलहाल पुलिस इस चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और सुराग जुटाने में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: IPL मैच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दुर्ग के 4 आरोपी यूपी में गिरफ्तार, ChatGPT से बनाते थे नकली टिकट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.