CG News: CGPSC-NEET की तैयारी अब बिलासपुर में, बन रहा 120 करोड़ का एजुकेशन हब

CG News: CGPSC-NEET की तैयारी अब बिलासपुर में, बन रहा 120 करोड़ का एजुकेशन हब

CG News: CGPSC-NEET की तैयारी अब बिलासपुर में, बन रहा 120 करोड़ का एजुकेशन हब

CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब सीजीपीएससी, नीट, जेईई, यूपीएससी, एसएससी, व्यापम और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को दूसरे शहरों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बिलासपुर में विकसित किया जा रहा नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

बेहतर शैक्षणिक माहौल पर फोकस

हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर पहुंचते हैं। छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और एकाग्रता के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

13 एकड़ में विकसित होगा एजुकेशन हब

नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब को 13 एकड़ शासकीय भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां विद्यार्थियों को अध्ययन, आवास और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

24 घंटे खुली रहेगी हाईटेक लाइब्रेरी

परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस विशाल हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जा रही है। यहां विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों के साथ शांत और अनुकूल अध्ययन वातावरण मिलेगा। खास बात यह है कि लाइब्रेरी 24 घंटे अध्ययन की सुविधा प्रदान करेगी।

छात्र-छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल

विद्यार्थियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग 300-300 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास भी बनाए जा रहे हैं। इससे बाहर से आने वाले छात्रों को सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिल सकेगी।

शिक्षा का नया हब बनेगा बिलासपुर

नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब के निर्माण के बाद बिलासपुर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। इससे न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि जिले की शैक्षणिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग, CM साय और कंगना रनौत होंगे शामिल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.