CG News : लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन रोकने गई टीम पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने से आरक्षक की मौत

CG News : लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन रोकने गई टीम पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने से आरक्षक की मौत

CG News : लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन रोकने गई टीम पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने से आरक्षक की मौत

CG News : झारखंडी खनन माफिया की दबंगई ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन को रोकने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया, इस हमले में ट्रैक्टर चालक ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी किनारे हो रहे अतिक्रमण और अवैध खनन की शिकायत वन विभाग को मिली थी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लिब्रा घाट पर छापा मारा। मौके पर झारखंड से आए खनन माफिया अवैध रेत खनन में लगे हुए थे।

हमले के दौरान अफरातफरी, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

जैसे ही टीम ने अवैध खनन रोकने की कोशिश की, खनन माफिया ने अचानक हमला बोल दिया। हमले के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर ट्रैक्टर पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ा दी, जिससे आरक्षक शिव भजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद माफिया मौके से फरार हो गए।

अवैध खनन और माफिया पर अब सख्ती की मांग

इस घटना ने न केवल प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड से आए खनन माफिया लंबे समय से घाट पर अवैध रेत निकाल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

घटना के बाद से पुलिस और वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मृत आरक्षक को श्रद्धांजलि देने के लिए थाने और विभाग में शोक की लहर है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home