CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी, अब 30 जुलाई तक मिलेगा मौका

CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी, अब 30 जुलाई तक मिलेगा मौका

CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी, अब 30 जुलाई तक मिलेगा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह प्रक्रिया 30 जून की जगह 30 जुलाई तक पूरी की जा सकेगी। इस फैसले से बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाओं को राहत मिली है।

राजनांदगांव की महिलाओं को फायदा

इस निर्णय से राजनांदगांव जिले की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। जिले में करीब 1.60 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना है, जिसमें अब तक बड़ी संख्या में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

शेष हितग्राहियों को मिला अतिरिक्त समय

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, शेष बची हुई महिलाओं को अब अतिरिक्त समय देकर उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे।

प्रक्रिया में सामने आई समस्याएं

ई-केवाईसी को लेकर कई जगहों से शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ हितग्राहियों ने ऑपरेटरों द्वारा शुल्क लेने की बात कही है, जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। वहीं, कई गांवों में तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिविरों के माध्यम से हो रहा काम

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ऑपरेटर को कोई राशि देने की जरूरत नहीं है।

समय पर पूरा होगा काम

विभाग ने आश्वासन दिया है कि तय समय सीमा के भीतर सभी पात्र महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा, ताकि योजना का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।

यह भी पढ़ें : CG News: विशेष सत्र से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी टकराव तेज, नेता प्रतिपक्ष और सरकार आमने-सामने

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home