CG News: भाजपा का सहयोग केंद्र पुनः संचालित, पहले चरण में मंत्री टंकराम करेंगें सुनवाई
CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के पुनः संचालन का निर्णय लिया गया है, इसकी सूचना उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी, इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी, इसमें कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी जाएगी और समस्या का निराकरण किया जाएगा, पहले चरण में इसका संचालन मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे |
डिप्टी सीएम करेंगे संचालन
ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र फिर से खुलने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सहयोग हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए वह खुद 14 अक्टूबर को कार्यालय में बैठेंगें और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे और पार्टी के हर मंत्री को बारी – बारी कार्यालय में बैठना होगा |
पांच मंत्रियों की ड्यूटी
इस सहयोग केंद्र के संचालन के लिए पहले चरण में पांच मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, इसमें 6 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा , 7 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव , 8 अक्टूबर को वन मंत्री केदार कश्यप, 9 अक्टूबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 10 अक्टूबर को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और 14 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगें |
साल 2023 में राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा ने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने और समस्या का निराकरण करने के लिए सहयोग केंद्र का फैसला लिया था, लेकिन बीच – बीच में यह सुचारु रूप से संचालित नहीं हुआ और लोकसभा और नगरीय चुनाव में आचार संहिता लागू होने के चलते यह प्रभावित हुआ, इसलिए अक्टूबर 2024 में सहयोग केंद्र को बंद कर दिया गया था और करीब एक साल बाद पुनः कार्यकर्ताओं की मांग पर सहयोग केंद्र का पुनः संचालन किया जा रहा है