CG News: बलरामपुर में अधिकारियों पर भड़कीं बीजेपी विधायक शकुंतला पोर्ते, बोलीं- जनता का श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है

CG News: बलरामपुर में अधिकारियों पर भड़कीं बीजेपी विधायक शकुंतला पोर्ते, बोलीं- जनता का श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है

CG News: बलरामपुर में अधिकारियों पर भड़कीं बीजेपी विधायक शकुंतला पोर्ते, बोलीं- जनता का श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर से बीजेपी विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते अधिकारियों पर जमकर नाराज हुईं। जनता की समस्याओं के समाधान में देरी और सरकारी दफ्तरों में हो रही परेशानियों को लेकर उन्होंने मंच से अधिकारियों को कड़ी नसीहत दी।

“जनता का श्राप गुरूर तोड़ देता है”

विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि पढ़-लिख लेने और बड़े पद पर बैठ जाने से कोई जनता से ऊपर नहीं हो जाता। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की परेशानी को समझें, क्योंकि लोगों की आह और श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है।

सुशासन तिहार में उठे राजस्व मामलों के मुद्दे

दरअसल, 8 मई को वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जमीन सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और पट्टा जैसे मामलों में हो रही देरी की शिकायत विधायक से की थी, ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं मिल रहा।

मंच से अधिकारियों को फटकार

इन शिकायतों पर विधायक पोर्ते ने मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

“आपके पास कलम की ताकत, हमारे पास जनता की”

विधायक ने कहा कि अधिकारियों के हाथ में कलम की ताकत है, जबकि जनप्रतिनिधियों के पास जनता की ताकत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि दिन-रात जनता के काम और विकास कार्यों के लिए संघर्ष करते हैं।

पहले भी सामने आ चुका ऐसा मामला

इससे पहले सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने भी राजपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई थी और एसडीएम को हटाने की मांग की थी। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें : CG News: 1.5 करोड़ की गैस चोरी मामले में खाद्य अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, कंपनी मालिक फरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home