CG News: कोरबा डिज्नीलैंड मेले में बवाल, झूला दोबारा घुमाने की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट

CG News: कोरबा डिज्नीलैंड मेले में बवाल, झूला दोबारा घुमाने की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट

CG News: कोरबा डिज्नीलैंड मेले में बवाल, झूला दोबारा घुमाने की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। डिज्नीलैंड मेले में झूला दोबारा घुमाने की मामूली मांग इतनी बढ़ गई कि कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके साथी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। हैरानी की बात ये रही कि बीच मेले में एक कर्मचारी ने महिला को लात मार दी, जिससे वो जमीन पर गिर गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक कोरबा के बुधवारी इलाके में 1 मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन चल रहा है। 7 मई की रात एक दंपति अपने साथी के साथ मेला घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान वे बड़े झूले में झूलने गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला रुकने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से एक बार और तेज झुलाने की बात कही। इसी बात पर बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

महिला के साथ बदसलूकी

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मेला कर्मचारी तीनों लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी दौरान एक कर्मचारी महिला को लात मार देता है, जिससे वह नीचे गिर जाती है, घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने डिज्नीलैंड मेले के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला संचालक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

मेले पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

डिज्नीलैंड मेला पहले भी विवादों में रह चुका है। करीब दो साल पहले इसी मेले में तीन व्यापारियों की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई। वहीं झूला हादसों में कई लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, अब इस नए विवाद के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना लाइसेंस बिक रहा खाना

जानकारी के मुताबिक मेले में “मौत का कुआं” जैसे खतरनाक स्टंट भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा खाने-पीने की दुकानों के लिए जरूरी फूड लाइसेंस भी नहीं लिया गया है, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि मेले में लाइसेंस और सुरक्षा नियमों की जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर में अधिकारियों पर भड़कीं बीजेपी विधायक शकुंतला पोर्ते, बोलीं- जनता का श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.