CG News: RCB vs मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले रायपुर में हाईवोल्टेज तैयारी, रोहित शर्मा ने नेट्स में लगाए दमदार शॉट्स

CG News: RCB vs मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले रायपुर में हाईवोल्टेज तैयारी, रोहित शर्मा ने नेट्स में लगाए दमदार शॉट्स

CG News: RCB vs मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले रायपुर में हाईवोल्टेज तैयारी, रोहित शर्मा ने नेट्स में लगाए दमदार शॉट्स

CG News: आईपीएल 2026 का रोमांच अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में देखने को मिलेगा। 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स में अपने शानदार शॉट्स से फैंस का दिल जीत लिया, वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिटनेस और गेंदबाजी पर खास फोकस किया। दूसरी ओर RCB की टीम भी रायपुर पहुंच चुकी है और अब क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रोहित शर्मा का दमदार नेट सेशन

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस के दौरान शानदार बल्लेबाजी की। नेट्स में उन्होंने अपने खास पुल शॉट्स और कई आकर्षक स्ट्रोक्स लगाए, प्रैक्टिस के दौरान रोहित पूरी लय में नजर आए और उनके शॉट्स देखने के लिए मैदान में मौजूद लोग काफी उत्साहित दिखे।

बुमराह ने फिटनेस और रणनीति पर किया फोकस

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने करीब एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ विशेष तैयारी की, उन्होंने रनअप, लाइन-लेंथ और फिटनेस को लेकर अलग-अलग ड्रिल्स कीं। गेंदबाजी से पहले बुमराह ने कई फिटनेस एक्सरसाइज भी कीं, जिससे साफ है कि टीम इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

खिलाड़ियों ने किया कैचिंग और फन एक्टिविटी सेशन

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने करीब 18 मिनट तक वार्मअप और कैचिंग प्रैक्टिस की। इसके बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग-अलग नेट्स में अभ्यास कराया गया, टीम के सात विदेशी खिलाड़ी भी प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए। इस दौरान कुछ खिलाड़ी मनोरंजक वीडियो शूट करते नजर आए, जबकि बल्लेबाजी स्किल एक्टिविटी में खिलाड़ी गेंद को खास टारगेट में डालने की कोशिश करते दिखे। मैदान पर हल्का-फुल्का और उत्साहभरा माहौल देखने मिला।

रायपुर पहुंची RCB टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी, शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम में अंतिम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे।

कब और किसके बीच होंगे मुकाबले?

10 मई को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, वहीं 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान

आईपीएल मैच को लेकर रायपुर पुलिस और प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है ताकि दर्शकों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा, जीई रोड और सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के रास्ते नया रायपुर पहुंचेंगे। वहां से अलग-अलग मार्गों के जरिए स्टेडियम तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है, स्टेडियम परिसर में A, B, C, D और E पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महासमुंद, रायगढ़ और सरायपाली से आने वाले दर्शकों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, धमतरी, बिलासपुर और कवर्धा से आने वाले लोगों के लिए भी विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा डिज्नीलैंड मेले में बवाल, झूला दोबारा घुमाने की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home