CG News: नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी की टिकट दरों में बड़ा इजाफा, पर्यटकों को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

CG News: नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी की टिकट दरों में बड़ा इजाफा, पर्यटकों को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

CG News: नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी की टिकट दरों में बड़ा इजाफा, पर्यटकों को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी की टिकट दरों में बड़ा बदलाव किया है। नई शुल्क व्यवस्था के तहत 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों का टिकट 25 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है, जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया है। वहीं विदेशी पर्यटकों का टिकट 200 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। कई श्रेणियों में टिकट दरों में लगभग 50 प्रतिशत से लेकर दोगुने से अधिक तक की वृद्धि की गई है।

बेहतर सुविधाओं के लिए बढ़ाया गया शुल्क

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का कहना है कि बढ़ी हुई टिकट दरों से जंगल सफारी और जू के रखरखाव, विस्तार और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। हालांकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को पहले की तरह निशुल्क प्रवेश मिलता रहेगा। इसके लिए वैध पहचान पत्र दिखाना आवश्यक होगा। हालांकि यह छूट सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में लागू नहीं होगी।

800 एकड़ में फैली है नंदनवन जंगल सफारी

नवा रायपुर के सेक्टर-39 में स्थित नंदनवन जंगल सफारी लगभग 800 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। यहां टाइगर सफारी, लायन सफारी, भालू सफारी और शाकाहारी वन्यजीव सफारी जैसी विशेष व्यवस्थाएं हैं। सफारी में वर्तमान में बाघ, भालू, चीतल, सांभर, नीलगाय, ब्लैक बक और अन्य वन्यजीव मौजूद हैं। प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और खांडवा जलाशय की वजह से यह प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News : धमतरी में रेत माफियाओं का खौफनाक खेल, अवैध उत्खनन से श्मशान घाट धंसा, बाहर आए शव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home