CG News: अंबिकापुर सेंट्रल जेल का कैदी इलाज के बहाने फरार, तलाश जारी
CG News: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपी की तबियत ठीक न होने से उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, वहाँ वह सुरक्षाकर्मियों से बाथरूम जाने के बहाने से बाहर निकला और काफी देर तक वापस नहीं आया तो सुरक्षाकर्मियों ने कैदी की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला, कैदी के न मिलने पर इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों ने जेल प्रबंधन को दी |
भीड़ का फायदा उठाकर भागा कैदी
अंबिकापुर सीएसपी ने बताया कि, कैदी हॉस्पिटल से भीड़ का फायदा उठाकर भागा है, क्योंकि जिस समय वह भागा है, वह समय हॉस्पिटल में OPD का समय था, जिस वजह से लोगों की काफी भीड़ थी और भीड़ का फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो गया |
कैदी के फरार होने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और जेल प्रहरियों ने आसपास के इलाकों, बस स्टैंड तथा अन्य स्थानों पर कैदी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों में भी कैदी के फरार होने की सूचना दे दी गई है |