Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

Chhattisgarh News : 6 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। राजधानी समेत कई शहरों में गर्मी का असर इस कदर है कि लोग मुंह बांधकर और सिर ढंककर ही घर से निकल रहे हैं।

रायपुर सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री के पार

शनिवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी रायपुर का दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

दूसरी ओर, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। यहां शनिवार रात का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि दिन में तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बस्तर संभाग के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ अंधड़ और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

अप्रैल में हीटवेव का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह अत्यधिक गर्म रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक यानी 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगे।

सावधानी बरतें!

लोगों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के इस दौर में धूप में निकलते समय सिर को ढकें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Post