CG News: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

CG News: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

CG News: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अगले पांच दिन तक मौसम की करवटें बदलने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी, 26 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है, इस दौरान रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली बारिश से धान की खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है.

लो-प्रेशर एरिया के कारण बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में बारिश के हालात बन रहे हैं, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है, गुरुवार को अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था, जबकि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेताया है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली बारिश का असर खेतों की खड़ी फसलों पर पड़ सकता है, जिन इलाकों में धान की कटाई हो चुकी है लेकिन फसलें अभी खेतों में पड़ी हैं, वहां उनकी खराब होने की आशंका बनी रहेगी, इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, आमतौर पर 22 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 49.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 80.7 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है,मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से सतर्क रहने और बारिश के कारण संभावित नुकसान से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक 1520.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं, बेमेतरा जिले में अब तक केवल 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50 प्रतिशत कम है, अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास रही है, प्रदेश में अब तक कुल औसत वर्षा 1167.4 मिमी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : Bihar News: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कई वादे

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home