CG News: अंबिकापुर में AAP को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

CG News: अंबिकापुर में AAP को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

CG News: अंबिकापुर में AAP को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद लगातार तेज होती नजर आ रही है. सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरगुजा जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने अपने 100 से अधिक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनके कांग्रेस में शामिल होने से सरगुजा की सियासत में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है.

टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश

राजेंद्र बहादुर सिंह ने अंबिकापुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका और उनके साथ आए लोगों का जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस प्रवेश का कार्यक्रम राजीव भवन में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रैली निकालकर राजीव भवन पहुंचे कार्यकर्ता

कांग्रेस में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कला केंद्र से रैली निकाली. रैली के जरिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजीव भवन पहुंचे और इसके बाद कांग्रेस में औपचारिक रूप से प्रवेश किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. राजेंद्र बहादुर सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय थे और उन्हें सरगुजा जोन की जिम्मेदारी मिली हुई थी.

टीएस सिंहदेव बोले, कांग्रेस लगातार हो रही मजबूत

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने राजेंद्र बहादुर सिंह और उनके साथ कांग्रेस में आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी. राजेंद्र बहादुर सिंह के कांग्रेस में जाने को सरगुजा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से संगठन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं.

इससे पहले ढालदास ने भी थामा था कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस की संगठन विस्तार की कवायद के बीच इससे पहले सतनामी समाज से जुड़े प्रमुख नाम ढालदास ने भी कांग्रेस का दामन थामा था. ढालदास सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं. रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया था. उनके परिवार का सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रभाव माना जाता है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिजली बिल लेट जमा करने पर बड़ी राहत, अब जितने दिन लेट उतने दिन का ही जुर्माना

Related Post

One thought on “CG News: अंबिकापुर में AAP को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home