CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
CG News: छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिससे प्रदेश की महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिला है।
करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत राजनांदगांव से इस किस्त को जारी किया। इस दौरान 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई।
महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
अगर आपको पता करना है कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप निम्न तरीके अपना सकते हैं
• रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS अलर्ट चेक करें
• आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
• “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प चुनें
• रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर स्टेटस देखें
• मोबाइल ऐप के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है
ई-केवाईसी अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। जिन महिलाओं की केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें 30 जून तक इसे अपडेट कराने की अपील की गई है, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता बन चुकी है। 27वीं किस्त जारी होने के बाद लाखों परिवारों को राहत मिली है और सरकार लगातार पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।