CG News: रायपुर IPL टिकट हंगामा! मिनटों में टिकट SOLD OUT, कालाबाजारी से दोगुने दाम

CG News: रायपुर IPL टिकट हंगामा! मिनटों में टिकट SOLD OUT, कालाबाजारी से दोगुने दाम

CG News: रायपुर IPL टिकट हंगामा! मिनटों में टिकट SOLD OUT, कालाबाजारी से दोगुने दाम

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले मैचों के टिकटों की जबरदस्त मांग है।

मिनटों में सोल्ड आउट हुई टिकटें

10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट दूसरे चरण की बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में खत्म हो गए। 2500 से 8000 रुपये तक के टिकट तेजी से बिके।

दूसरे मैच में कम रफ्तार से बिक्री

13 मई को RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुकाबले के टिकटों की बिक्री अपेक्षाकृत धीमी रही है। अब तक लगभग 60% टिकट ही बिक पाए हैं, जबकि करीब 40% टिकट अभी भी उपलब्ध हैं, टिकट सोल्ड आउट होने के बाद बाजार में कालाबाजारी भी तेज हो गई है। एजेंट और दलाल टिकटों को कई गुना कीमत पर बेच रहे हैं।

दोगुने से ज्यादा दाम पर बिक्री

सूत्रों के अनुसार, जहां सामान्य टिकट 3000 रुपये का था, वहीं उसे 6000 रुपये या उससे अधिक में बेचा जा रहा है, लोअर और अपर स्टैंड के टिकट 5500 से 8000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि प्रीमियम ए और बी स्टैंड के टिकट 16000 रुपये तक बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home