CG News : भिलाई: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश, कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच हंगामा

CG News : भिलाई: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश, कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच हंगामा

CG News : भिलाई: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश, कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच हंगामा

CG News : भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने शासकीय नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता बृजेश शर्मा और भाजपा समर्थित अनिल अग्रवाल इस जमीन पर अपना-अपना दावा करते नजर आए।

शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश

खसरा नंबर 541 की करीब ढाई करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर कब्जे की कोशिश के तहत एक ओर जहां कांग्रेस नेता बृजेश शर्मा ने मुरुम डालकर सड़क बनाने की तैयारी की, वहीं भाजपा से जुड़े अनिल अग्रवाल ने प्रीकास्ट बाउंड्री खड़ी कर दी। दोनों पक्ष अपने-अपने दस्तावेज लेकर स्मृति नगर चौकी पहुंचे, जहां मामला तूल पकड़ गया।

निगम ने कराई अतिक्रमण की सफाई

नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय के निर्देश पर निगम की टीम ने शासकीय जमीन पर किए गए अवैध प्रीकास्ट निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान जोन-1 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

भाजपा समर्थकों की दबंगई
घटना स्थल पर भाजपा नेताओं के समर्थकों ने जमकर दबाव बनाने की कोशिश की। शैलेन्द्र सिंह, कुबेर शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू, गाबू, नंदू और सोनू मौके पर मौजूद रहे और पुलिस की मौजूदगी में प्रीकास्ट बाउंड्री तैयार होने दी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home