CG News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर पर ₹5,000 का इनाम

CG News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर पर ₹5,000 का इनाम

CG News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर पर ₹5,000 का इनाम

CG News: रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपी शोएब ढेबर के मामले में बड़ा मोड़ आया है. लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी या सही सूचना देने वाले के लिए रायपुर पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया है.

बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

पूरा मामला 14 सितंबर का है, जब कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वॉट्सऐप के जरिए एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल और मैसेज आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर उनसे ₹25 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी. जांच में शोएब ढेबर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने पर वह छूट गया था.

दोबारा गिरफ्तारी का आदेश मिलते ही फरार हुआ आरोपी

जमानत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट से दोबारा उसकी गिरफ्तारी की अनुमति ली. हालांकि, पुलिस की दबिश से ठीक पहले ही शोएब ढेबर पुलिस की पहुंच से बाहर हो गया और तब से लगातार फरार चल रहा है.

गोपनीय जानकारी लीक होने का शक

आरोपी के अचानक फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस विभाग ने दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने की लापरवाही के आरोप में ‘एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट’ (ACCU) में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है.

दूसरे राज्यों में दबिश

रायपुर पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए शोएब ढेबर छत्तीसगढ़ से बाहर किसी अन्य राज्य में शरण लिए हुए है. पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों का सुराग लगाकर दूसरे राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की मांग को लेकर 33 जिलों के शिक्षकों का दुर्ग में हल्लाबोल

Related Post

One thought on “CG News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर पर ₹5,000 का इनाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home