CG News : 1089 करोड़ का बजट पेश: बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा

CG News : 1089 करोड़ का बजट पेश: बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा

CG News : 1089 करोड़ का बजट पेश: बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा

CG News : बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी के कार्यकाल की पहली सामान्य सभा मंगलवार को देवकीनंदन सभागार में आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक सभा में नगर निगम का 1089 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 38 करोड़ रुपए ज्यादा है। बजट पेश करने के दौरान महापौर पूजा विधानी ब्रिफकेस लेकर पहुंचीं, वहीं भाजपा पार्षद भगवा गमछा पहनकर विशेष अंदाज़ में नजर आए।

सभा की शुरुआत ही मच्छर और सीवरेज के मुद्दे पर तीखी बहस से हुई। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने मच्छर प्रकोप और अधूरे सीवरेज कार्यों को लेकर नाराज़गी जताई। वहीं, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को लाभ न मिलने पर विपक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ऑनलाइन टैक्स भुगतान की व्यवस्था में खामियों को लेकर भी चर्चा गरम रही।

पहली बार देवकीनंदन दीक्षित सभागार में सामान्य सभा

इस बार पहली बार नगर निगम की सामान्य सभा देवकीनंदन दीक्षित सभागृह (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) में आयोजित की गई। इससे पहले यह सभा टाउन हॉल और लखीराम ऑडिटोरियम में होती रही है।

शहर विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सभा में शहर के समग्र विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को पारित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:
• सभी 8 जोनों में पिंक टॉयलेट का निर्माण
• नालंदा परिसर का निर्माण
• पेयजल समस्या को स्थायी रूप से सुलझाने के लिए योजनाएं
• वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क और नाली निर्माण
• नई जगहों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

भाजपा पार्षद का विवादित बयान

श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार पर कांग्रेस पार्षदों द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा पार्षद जय वाधवानी के विवादास्पद बयान ने सभा में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा, “बीजेपी ऐसा श्मशान घाट बनाएगी जिसमें मुर्दे भी जिंदा हो जाएंगे।” इस पर कांग्रेस पार्षदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

भाजपा ने बनाई रणनीति

सामान्य सभा से पहले जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापौर पूजा विधानी, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, एमआईसी मेंबर और भाजपा पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में सभी प्रस्तावों को पारित करने की रणनीति बनाई गई और विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब एकजुट होकर देने पर सहमति बनी।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.