CG News: दशहरा पर 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनमें इनामी नक्सली भी शामिल
CG News:विजयादशमी का पर्व हिंसा और अन्याय पर अहिंसा और न्याय की जीत का प्रतीक है, इस उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में भी हिंसा और अन्याय पर अहिंसा और न्याय की जीत देखी गई, जहां 103 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर अहिंसा और धर्म का रास्ता अपनाया है |
103 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विजयादशमी के पावन पर्व पर 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, इनमें से 49 नक्सलियों पर 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार का इनाम था, इस तरह अब तक कुल 1890 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और धर्म और अहिंसा का मार्ग अपनाया है |
इस उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि,राज्य सरकार की ” आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025″और ” नियद नेल्ला नार योजना”ने लाल आतंक के भ्रम में भटके लोगों के मन में विश्वास और आशा का दीप प्रज्वलित किया है, “पूना मारगेम अभियान”से प्रेरित होकर 103 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है |
इसी के साथ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी और नक्सल उन्मूलन नीति के अंतर्गत उन्हें सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य बनाने का अवसर दिया जाएगा |