CG News : होली से पहले गन्ना किसानों को 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान

CG News : होली से पहले गन्ना किसानों को 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान

CG News : होली से पहले गन्ना किसानों को 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान

CG News : होली पर्व से पूर्व गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा 4.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। समयबद्ध भुगतान की इस पहल से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर सकेंगे।

Sugar export grant of 3500 crores : गन्ना किसानों के लिए सरकार ने 3500 करोड़  की घोषणा की

14,518 किसानों को मिला लाभ

कारखाना प्रबंधन के अनुसार अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नियमित और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से सहकारी प्रणाली में किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

2.42 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई

चालू पेराई सत्र में अब तक 2,42,990 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 2,86,743 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। हालांकि पिछले पेराई सत्र 2024-25 और वर्तमान सत्र 2025-26 में सर्वे अनुमान के अनुरूप गन्ना आपूर्ति नहीं होने से कारखाने की क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं हो सका।

होली से पहले बड़ी खुशखबरी! किसानों के खाते में पहुंची करोड़ों की राशि,  तुरंत चेक करें स्टेटस - big relief before holi crores credited to farmers  bank accounts-mobile

किसानों से अधिक आपूर्ति की अपील

कारखाना प्रबंधन ने शेयरधारक सदस्य किसानों एवं गैर-सदस्य उत्पादकों से सर्वे के अनुरूप अधिकतम गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है। उपविधि धारा 07(02)(घ) के अनुसार सदस्य किसानों के लिए अपने उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करना अनिवार्य है। पर्याप्त आपूर्ति होने पर पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और भविष्य में भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

त्योहार से पहले भुगतान से बढ़ी खुशहाली

होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले भुगतान की पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा

यह भी पढ़े : CG News : नगर पालिक निगम रायपुर की सख्त कार्रवाई, वर्षों से लंबित संपत्ति कर पर निगम का कड़ा रुख

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.