CG News : नगर पालिक निगम रायपुर की सख्त कार्रवाई, वर्षों से लंबित संपत्ति कर पर निगम का कड़ा रुख

CG News : नगर पालिक निगम रायपुर की सख्त कार्रवाई, वर्षों से लंबित संपत्ति कर पर निगम का कड़ा रुख

CG News : नगर पालिक निगम रायपुर की सख्त कार्रवाई, वर्षों से लंबित संपत्ति कर पर निगम का कड़ा रुख

CG News : रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने वर्षों से लंबित संपत्ति कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त आईएएस कुमार विश्वदीप के आदेश, अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू तथा जोन 10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बड़े बकायेदारों के छह व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया।

After 29 years, the administrator will sit in Raipur again, due to him big  changes have come in the capital

नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया टैक्स

पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 और लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में संबंधित बकायेदारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद संपत्ति कर जमा नहीं करने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की।

करोड़ों रुपये का बकाया

जोन 10 क्षेत्र में ज्योति केशवानी/केवलराम केशवानी पर ₹79,23,831, भरत कुमार प्रिथवानी पर ₹1,07,056, किशोर कुमार प्रिथवानी पर ₹11,11,195, ₹39,94,684 व ₹2,66,768 तथा रेखा लाल/एल.के. लाल पर ₹91,890 का बकाया दर्ज था। लंबे समय से कर अदा न करने के कारण इन सभी के छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

निगम की चेतावनी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर समय पर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने MISA बंदियों के लिए पेंशन पुनः शुरू की, लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.