CG News: 6 किमी तक पीछा कर पकड़ी गई अवैध रेत से भरी गाड़ी, VIDEO: वनकर्मियों को रौंदने की कोशिश का आरोप, GPM में कार छोड़कर फरार हुआ माफिया

CG News: 6 किमी तक पीछा कर पकड़ी गई अवैध रेत से भरी गाड़ी, VIDEO: वनकर्मियों को रौंदने की कोशिश का आरोप, GPM में कार छोड़कर फरार हुआ माफिया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने करीब 6 किलोमीटर तक पीछा कर रेत से लदी गाड़ी को जब्त किया। इस दौरान तस्करों पर वनकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप भी लगा है। घटना 3 फरवरी की है। जुआटोला से गौरेला की ओर जा रही एक ट्रक में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जबकि आगे-पीछे एक कार में रेत माफिया सवार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने वाहनों का पीछा शुरू किया।

तेज रफ्तार में भागी गाड़ियां, हमला करने का आरोप

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी। आरोप है कि पीछा कर रही वन विभाग की टीम को डराने और रोकने के लिए वाहन से टक्कर मारने की कोशिश भी की गई। हालांकि, वनकर्मी सतर्कता के चलते सुरक्षित बच निकले।

अमरकंटक बॉर्डर पर रोकी गई गाड़ी

लगातार पीछा करने के बाद अमरकंटक बॉर्डर के पास ट्रक को रोक लिया गया। मौके पर पहुंचते ही कार में सवार तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग ने ट्रक और कार दोनों को जब्त कर लिया है। यह मामला गौरेला वन परिक्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

वीडियो हुआ वायरल, जांच जारी

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी वनकर्मियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरेला रेंजर प्रबल दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध रेत परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें  :  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर कार्रवाई की मांग, NSUI आज करेगी विरोध प्रदर्शन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *