CG के इस जिले को मिलेगी बड़ी शैक्षणिक सौगात, 500 सीटर का अत्याधुनिक नालंदा परिसर बनेगा

CG के इस जिले को मिलेगी बड़ी शैक्षणिक सौगात, 500 सीटर का अत्याधुनिक नालंदा परिसर बनेगा

धमतरी: जिले के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को मजबूती देने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। नगर में प्रस्तावित नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन की क्षमता अब 250 से बढ़ाकर 500 सीटर कर दी गई है। इस अत्याधुनिक बहुमंजिला परिसर का निर्माण लगभग 11 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से जिले के छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा और अध्ययनशील नागरिकों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति से मिला विस्तार

पूर्व में हटकेश्वर वार्ड में 250 सीटर नालंदा परिसर को मंजूरी मिली थी। जिला प्रशासन और नगर निगम की लगातार पहल और समन्वय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परियोजना का विस्तार करते हुए 500 सीटर की स्वीकृति प्रदान की। इससे न केवल अध्ययन क्षमता दोगुनी होगी, बल्कि धमतरी में आधुनिक पुस्तकालय संस्कृति को भी नया आयाम मिलेगा।

0.60 हेक्टेयर में बनेगा भव्य बहुमंजिला भवन

नालंदा परिसर का निर्माण 0.60 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, सेकेंड फ्लोर और टावर फ्लोर सहित बहुमंजिला पुस्तकालय भवन विकसित होगा। परियोजना के तहत एसीपी व वॉल क्लैडिंग, 13 पैसेंजर लिफ्ट, लगभग 70 एयर कंडीशनिंग यूनिट, सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम, भव्य प्रवेश द्वार और आकर्षक लैंडस्केपिंग की जाएगी।

इसके अलावा जल आपूर्ति, सेनेटेशन, बोरवेल, आरसीसी नालियां, सेप्टिक टैंक, एलईडी लाइटिंग, सोलर पैनल, ट्रांसफार्मर, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे। नॉन-एसओआर मद में आधुनिक फर्नीचर, समृद्ध पुस्तक संग्रह और टेंसाइल रूफ की व्यवस्था भी की जाएगी।

डिजिटल और ई-लाइब्रेरी सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि नालंदा परिसर में शांत और अनुशासित अध्ययन वातावरण, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल संसाधन, वाई-फाई, पर्याप्त रोशनी, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं रहेंगी। यह परिसर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आदर्श केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्माण कार्य को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

महापौर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में सुशासन के साथ विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग से धमतरी शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें  : CG News: 6 किमी तक पीछा कर पकड़ी गई अवैध रेत से भरी गाड़ी, VIDEO: वनकर्मियों को रौंदने की कोशिश का आरोप, GPM में कार छोड़कर फरार हुआ माफिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home