CG News : रायपुर में रोडरेज विवाद: शोएब ढेबर फरार, स्कूल संचालक को धमकी देने का मामला

CG News : रायपुर में रोडरेज विवाद: शोएब ढेबर फरार, स्कूल संचालक को धमकी देने का मामला

CG News : रायपुर में रोडरेज विवाद: शोएब ढेबर फरार, स्कूल संचालक को धमकी देने का मामला

CG News : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रोडरेज के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधायक कॉलोनी निवासी स्कूल संचालक आरबी मिश्रा को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी शोएब ढेबर शहर छोड़कर फरार हो गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके घर पर चार बार दबिश दी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विवाद के दोरान स्कूल संचालक को धक्का देता हुआ आरोपी शोएब ढेबर।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित आरबी मिश्रा के अनुसार 6 फरवरी की रात वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वे अपनी कार (CG-04-PY-5003) के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार के चालक शोएब ढेबर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को स्क्रैच मार दिया। समझाइश देने पर आरोपी ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक को दी थी जान से मारने की धमकी। - Dainik Bhaskar

कई बार दबिश, मोबाइल बंद कर फरार

घटना के बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई थी, लेकिन आरोपी मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी शोएब ढेबर की फाइल फोटोय़

कौन है शोएब ढेबर?

शोएब ढेबर शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का बेटा और एजाज ढेबर का भतीजा बताया जा रहा है। 8 फरवरी को स्कूल संचालक की शिकायत पर उसके खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने का केस दर्ज हुआ।

तेलीबांधा पुलिस आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पहले भी विवादों में नाम

बताया जाता है कि 7 अगस्त 2025 को वह बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुस गया था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तीन महीने के लिए उसकी मुलाकात पर रोक लगा दी थी। गंज थाना में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इसके अलावा क्लब में मारपीट और कोरोना काल में पुलिसकर्मियों से विवाद का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

यह भी पढ़े : CG News : होली से पहले गन्ना किसानों को 4.73 करोड़ रुपये का भुगतान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.