CG News : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला: सुरक्षा बल तैनात 

CG News : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला: सुरक्षा बल तैनात 

CG News : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला: सुरक्षा बल तैनात 

CG News  : कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्लांट पर करीब 700-800 ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया। लोगों ने ऑफिस में तोड़फोड़ की और कैंपस में खड़ी कारों, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

कोकोड़ी गांव स्थित प्लांट में भारी पुलिस बल तैनात है। - Dainik Bhaskar

ग्रामीणों की नाराजगी का कारण

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट उनके खेतों तक पहुंच रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

ग्रामीणों ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

नुकसान और सुरक्षा

हमले में 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुरुवार रात हमले के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुनः प्लांट में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। कांकेर से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया और प्लांट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एहतियातन के तौर पर प्लांट के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

ग्रामीणों ने प्लांट के एमडी विनोद खन्ना पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही और निरीक्षण की कमी के कारण समस्या बढ़ी। अधिकारी सिर्फ महीने में एक-दो बार ही निरीक्षण के लिए आते हैं, जिससे समय पर समाधान नहीं हो पा रहा।

प्रशासन की कार्रवाई

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी जांच होगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।कोकोड़ी गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा बल तैनात हैं।

यह भी पढ़े : CG News : रायपुर में रोडरेज विवाद: शोएब ढेबर फरार, स्कूल संचालक को धमकी देने का मामला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.