CG News: शादी सीजन से पहले पुलिस और DJ संचालकों की बड़ी बैठक, रात 10 बजे के बाद DJ बंद करने पर सहमति

CG News: शादी सीजन से पहले पुलिस और DJ संचालकों की बड़ी बैठक, रात 10 बजे के बाद DJ बंद करने पर सहमति

CG News: शादी सीजन से पहले पुलिस और DJ संचालकों की बड़ी बैठक, रात 10 बजे के बाद DJ बंद करने पर सहमति

CG News: विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए प्रदेश में पहली बार पुलिस अधिकारियों और डीजे-धुमाल संचालकों की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजे संचालकों ने खुद पहल करते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और सभी नियमों का पालन करने का भरोसा दिया।

DJ operators warned that strict action will be taken if songs are played  after 10 pm

रात 10 बजे के बाद DJ नहीं बजाने का फैसला

बैठक में डीजे और धुमाल संचालकों ने साफ कहा कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए सभी नियमों का पालन करेंगे। खास तौर पर यह निर्णय लिया गया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम में डीजे या धुमाल नहीं बजाया जाएगा। संचालकों ने यह भी कहा कि वे ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों और समय सीमा का पूरी तरह पालन करेंगे।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि विवाह सीजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों के दौरान पुलिस और डीजे संचालकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया।

शादी सीजन से पहले लिया गया फैसला

होली के बाद नवरात्रि और रामनवमी के बाद 27 मार्च से विवाह सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में डीजे और धुमाल की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रायपुर में डीजे संचालकों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संचालक शामिल हुए।

कोर्ट की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी गाइडलाइनों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तय डेसिबल सीमा में ही डीजे बजाया जा सकता है और नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

संचालकों ने भी दिखाई जिम्मेदारी

सम्मेलन में डीजे संचालकों ने यह भी फैसला लिया कि अगर कोई संचालक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ वे खुद भी कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि सभी संचालक मिलकर नियमों का पालन करेंगे, ताकि शादी और अन्य समारोहों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या विवाद की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें : CG News: UPSC 2025 रिजल्ट: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल किया 35वां रैंक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home