CG News: बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई से भड़का जनआक्रोश, विधायक के नेतृत्व में हाईवे जाम

CG News: बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई से भड़का जनआक्रोश, विधायक के नेतृत्व में हाईवे जाम

CG News: बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई से भड़का जनआक्रोश, विधायक के नेतृत्व में हाईवे जाम

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बीजापुर में गरीब और असहाय परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने से भारी आक्रोश देखने को मिला, जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड के पीछे वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को जिला प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया, इस कार्रवाई में नक्सल पीड़ित परिवारों और स्थानीय पुलिस डीआरजी के कुछ जवानों के घर भी शामिल बताए जा रहे हैं.

पीड़ितों ने लगाया आरोप

प्रभावित परिवारों का कहना है कि, वे पिछले तीन से चार वर्षों से यहां रह रहे थे और उन्हें किसी तरह का पूर्व नोटिस नहीं दिया गया, अचानक हुई इस कार्रवाई से सैकड़ों लोग बेघर हो गए, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, लोगों का आरोप है कि, अगर भूमि वन विभाग की थी, तो इतने वर्षों तक प्रशासन चुप क्यों रहा.

विधायक के नेतृत्व में नेशनल हाईवे जाम

कार्रवाई से नाराज नागरिकों ने विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक अमले के देर से पहुंचने पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

बातचीत के बाद खुला जाम

काफी देर बाद नगर पालिका और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को बातचीत का भरोसा दिया, इसके बाद जाम खोला गया, फिलहाल प्रशासन और प्रभावित परिवारों के बीच चर्चा जारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुनर्वास, संवेदनशीलता और सुशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News : जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, तीन युवकों की मौत, चार घायल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.