CG News : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News : बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

डीवीसीएम सहित 12 माओवादी ने डाले हथियार

आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला और 04 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इनमें एक डीवीसीएम स्तर का माओवादी भी है। सभी पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने पुलिस को एक AK-47 और दो SLR राइफल सौंपीं। पुलिस के अनुसार ये सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण

यह आत्मसमर्पण आईजी बस्तर पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता : हथियारों के साथ 12 माओवादियों ने किया सरेंडर, 54 लाख रुपए घोषित था इनाम

सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 माओवादियों को प्रत्येक को 50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई।

2026 में 888 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 888 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 231 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा कि सरकार की योजनाएं और पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और लगातार माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News : न्यायपालिका पर भरोसा, बस्तर की आवाज़ फिर बुलंद: जेल से रिहा हुए कवासी लखमा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.