CG News: प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में रात्रिकालीन नाइट हाइक का सफल आयोजन

CG News: प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में रात्रिकालीन नाइट हाइक का सफल आयोजन

CG News: प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में रात्रिकालीन नाइट हाइक का सफल आयोजन

CG News: बालोद जिला मुख्यालय के समीप ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 के उद्घाटन दिवस पर रात्रिकालीन नाइट हाइक का भव्य आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 485 रोवर-रेंजर और सीनियर स्काउट-गाइड्स ने भाग लिया, नाइट हाइक ने प्रतिभागियों को साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किया.

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 : नाइट हाइक में 8 राज्यों के 485 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 'एक भारत–श्रेष्ठ भारत' की भावना को किया ...

कुकुर मंदिर भ्रमण से समृद्ध अनुभव

हाइक के दौरान प्रतिभागियों ने कुकुर मंदिर का भ्रमण किया, इस भ्रमण से रोवर-रेंजरों को स्थानीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक वातावरण के बारे में जानने का अवसर मिला, जिससे उनकी अनुभव यात्रा और भी समृद्ध हुई.

आठ राज्यों के युवाओं ने दी राष्ट्रीय एकता का संदेश

इस नाइट हाइक में झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के रोवर-रेंजर और सीनियर स्काउट-गाइड्स शामिल हुए, विभिन्न राज्यों के युवाओं की सहभागिता ने ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया.

साहस, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल का अभ्यास

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ स्काउट पदाधिकारियों एम.एम. जोशी, राजकुमार कौशिक और मधुसूदन ने हरी झंडी दिखाकर किया, नाइट हाइक ने प्रतिभागियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कौशल विकसित की, यह गतिविधि जंबूरी के उद्देश्य—युवा सशक्तिकरण, सेवा और राष्ट्रीय एकता—को प्रभावी रूप से दर्शाती है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र से मांगा 20 हजार करोड़ का पैकेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home