CG News: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई,कई जिलों में एक साथ दबिश
CG News: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की टीम ने आबकारी और डीएमएफ घोटाले में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोंडागांव, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित कई जिलों में छापेमारी की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीरो टॉलरेंस नीति बताते हुए कहा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ACB-EOW की छापेमारी का बड़ा अभियान
छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीम ने आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े 18 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई को लेकर प्रदेश में हलचल तेज हो गई।
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच एजेंसी की इस कार्यवाही का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लंबे समय से चल रही जांच पर हुई छापेमारी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आबकारी और डीएमएफ दोनों मामलों में लंबे समय से इन्वेस्टिगेशन चल रही थी। उसी जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम लगातार संबंधित दस्तावेज और लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
किन-किन ठिकानों पर हुई कार्रवाई
रायपुर में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर छापे मारे गए। दुर्ग में अभिषेक दास, बिलासपुर में अशोक टुटेजा, कोंडागांव में कोणार्क जैन, जगदलपुर में चितरंजन दास, अंबिकापुर में डॉक्टर तनवीर अहमद और अमित अग्रवाल, जबकि बलरामपुर में मनोज अग्रवाल के घर कार्रवाई हुई।