CG News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा तापमान, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत
CG News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमीयुक्त हवाएं सक्रिय हो गई हैं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है.

रात के तापमान में बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, रात का तापमान बढ़ने लगेगा, जिससे ठंडक में कमी आएगी, दिन के समय बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन मौसम का मिजाज बदल रहा है, जनवरी के पहले दस दिन कड़ाके की ठंड के साथ बीते, लेकिन 18 जनवरी तक मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड से राहत मिलने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बने साइक्लोन के कारण मध्य स्तर पर नमी युक्त हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं, इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.