CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर समीक्षा बैठक

CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर समीक्षा बैठक

CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर समीक्षा बैठक

CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है।

मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

राज्य में घरेलू एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए महानदी भवन मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संचालित सभी पांच एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एलपीजी गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता

बैठक में बताया गया कि फिलहाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर केवल विशेष आवश्यक संस्थाओं जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही दिए जा रहे हैं। इस पर सचिव कंगाले ने निर्देश दिया कि वर्तमान समय में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

होटलों को सीमित आपूर्ति पर भी विचार

समीक्षा के दौरान यह भी सुझाव दिया गया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कमर्शियल गैस की करीब 15 प्रतिशत आपूर्ति होटल और अन्य आवश्यक प्रतिष्ठानों को देने पर भी विचार किया जाए, ताकि जरूरी सेवाओं से जुड़े व्यवसाय प्रभावित न हों।

अवैध गैस रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जिलों में एलपीजी गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता और कालाबाजारी को रोका जा सके।

पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक

बैठक में राज्य में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के तीनों पेट्रोल-डीजल डिपो में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों को इनकी दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर भी नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

उपभोक्ताओं को सरकार का आश्वासन

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार नियमित आपूर्ति की जा रही है। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में एलपीजी सिलेंडर की कमी और अन्य मुद्दों पर हंगामा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.