Bihar News: बेगूसराय में प्रियंका गाँधी की जनसभा, विपक्ष पर तीखा प्रहार

Bihar News: बेगूसराय में प्रियंका गाँधी की जनसभा, विपक्ष पर तीखा प्रहार

Bihar News: बेगूसराय में प्रियंका गाँधी की जनसभा, विपक्ष पर तीखा प्रहार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गाँधी ने शनिवार को बेगूसराय में महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, इसमें उन्होंने एनडीए और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला.

संविधान आज खतरे में है: प्रियंका गाँधी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि, महात्मा गाँधी ने इसी धरती से संविधान और समानता की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज वही संविधान खतरे में है, उन्होंने कहा कि, पिछले 20 सालों से बिहार में जो सरकार है, वह जनता की ताकत और अधिकार दोनों छीन रही है, भाजपा और मोदी सरकार ने देश में लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर दिया है.

भाजपा सरकार पर आरोप

प्रियंका गाँधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र की हत्या है, जिनके नाम काटे गए हैं, वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, यह साजिश जनता को कमजोर करने की है.

जनसभा के संबोधन के अंत में प्रियंका गाँधी ने जनता से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि, महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी, उन्होंने कहा कि, अब आपको वोट चोरी करने वालों से बिहार को मुक्त कराना है, बदलाव का वक्त आ गया है, नया बिहार बनाना होगा.

यह भी पढ़ें : Bihar News: मिथिलांचल दौरे पर सीएम मोहन यादव, NDA के समर्थन में जनसभा को संबोधित

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home