CG News: रायपुर में अन्धविश्वाश के चलते युवक ने लेली दोस्त की जान

CG News: रायपुर में अन्धविश्वाश के चलते युवक ने लेली दोस्त की जान

CG News: रायपुर में अन्धविश्वाश के चलते युवक ने लेली दोस्त की जान

CG News: रायपुर के मुजगहन में अंधविश्वास के चलते संजय नेताम ने अपने दोस्त श्याम ध्रुव की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि श्याम उस पर जादू-टोना करता है और सपनों में डराता है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए क्या है मामला

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका दोस्त उस पर जादू-टोना करता है। इस शक में उसने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कब और कहां हुई

यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर लगभग 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, छछानपैरी निवासी श्याम ध्रुव पर उसके दोस्त संजय नेताम ने चाकू से हमला किया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल श्याम को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

क्यों हुई हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि उसे लगता था श्याम उस पर जादू-टोना करता है। संजय का कहना था कि श्याम अक्सर उसके सपनों में आता और उसे डराता था। इसी अंधविश्वास और डर के चलते जब दोनों की शनिवार को मुलाकात हुई तो कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। गुस्से में संजय ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है

यह भी पढ़े: CG News: पीएम मोदी का रायपुर दौरा, राज्य को मिली करोड़ों की सौगात

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home