CG News: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज़ का रोमांच, स्मृति मंधाना होंगी कप्तान
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज़ खेली जाएगी, सीरीज़ के तीनों मैच आगामी 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेले जाएंगे, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
दर्शकों के लिए ई-टिकट और ओपन वाई-फाई की सुविधा
प्रशासन ने मैचों के सुचारू संचालन और दर्शकों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है, स्टेडियम परिसर में दर्शकों को ई-टिकट स्कैनिंग में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ओपन वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी, इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र, सीसीटीवी निगरानी, खाने-पीने की वस्तुओं और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
स्मूथ ट्रैफिक, ग्रीन कॉरिडोर और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त
मुख्य सचिव विकासशील की समीक्षा बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है, आपातकालीन स्थितियों और वीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी, स्टेडियम में निर्बाध बिजली आपूर्ति, मजबूत मोबाइल नेटवर्क, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा बल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी भारतीय टीम
सीरीज़ की शुरुआत से पहले भारतीय महिला टीम के 11 अक्टूबर और जिम्बाब्वे की टीम के 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों में लगभग चार दिन अभ्यास करने का मौका मिलेगा, छह दिनों के भीतर तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने से राज्य के क्रिकेट प्रशंसकों को एक बेहतरीन खेल अनुभव मिलेगा.
स्मृति मंधाना करेंगी पहली बार फुल-टाइम कप्तानी
इस टी-20 सीरीज़ की सबसे खास बात यह है कि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली बार भारतीय टीम की फुल-टाइम कप्तान के रूप में कमान संभालेंगी, वहीं शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है, 15 सदस्यीय इस मजबूत टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरे शामिल हैं.
One thought on “CG News: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T-20 सीरीज़ का रोमांच, स्मृति मंधाना होंगी कप्तान”