CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वोट चोरी का लगाया आरोप

CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वोट चोरी का लगाया आरोप

CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वोट चोरी का लगाया आरोप

CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और वोट चोरी हुई है, राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने चुनाव आयोग की इस बड़ी चूक को पकड़ा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति और स्वायत्तता पर घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को कानून से ऊपर रख दिया है, जब तक चुनाव आयोग कार्यपालिका के प्रभाव से पूरी तरह स्वतंत्र नहीं होगा, तब तक निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं.

‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी‘ का दिया नारा

कांग्रेस नेता ने इस पूरी प्रक्रिया को केवल चुनाव तक सीमित न बताते हुए कहा कि यदि गलत तरीके से चुनाव जीतकर सांसद बनते हैं और फिर वही सांसद देश के कानून बनाते हैं, तो यह सीधे तौर पर वोट चोरी, कानून चोरी और संवैधानिक संस्थाओं की चोरी का मामला बनता है, उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे.

छत्तीसगढ़ 2023 के चुनाव परिणाम और आंकड़ों का गणित

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई थी, जबकि तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर सिमट गई थी, इस चुनाव में भाजपा को 46.27 प्रतिशत और कांग्रेस को 42.23 प्रतिशत वोट मिले थे, महज 4 प्रतिशत वोट शेयर के अंतर से सीटों में आए बड़े अंतर पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है.

भूपेश बघेल का बयान और ईवीएम पर उठा विवाद

चुनाव परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे, उन्होंने कहा था कि ईवीएम पर सवाल उठाते ही भाजपा को आपत्ति क्यों होने लगती है, अब राहुल गांधी द्वारा लगाए गए इन नए आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ समेत देश भर की सियासत एक बार फिर गरमा गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, अनुसूचित जाति आयोग के आदेश को किया रद्द

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home