CG News: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

CG News: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

CG News: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 6 दिन की ED रिमांड मंजूर कर दी. अब जांच एजेंसी उनसे मामले को लेकर पूछताछ करेगी.

WhatsApp चैट को माना जा रहा अहम सुराग

कोर्ट में ED की ओर से बताया गया कि चेतन बोरघारिया की WhatsApp चैट CGPSC मामले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के साथ मिली है. जांच एजेंसी ने इसी चैट को महत्वपूर्ण सुराग बताया. ED अब रिमांड के दौरान चेतन बोरघारिया से चैट और CGPSC गड़बड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी.

पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं चेतन

चेतन बोरघारिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD के तौर पर काम कर चुके हैं. वहीं इससे पहले ED ने कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC-2021 का कथित लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भरोसा देकर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से नकद रकम जुटाई.

तीन करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई का दावा

ED के अनुसार, जांच में तीन करोड़ रुपए से अधिक की अपराध से अर्जित आय का पता चला है. एजेंसी का दावा है कि इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपए अनिल चंद्राकर को दिए गए. जांच के दौरान अभ्यर्थियों से रकम जुटाने और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल किए जाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

प्रभाव के इस्तेमाल का भी आरोप

उत्कर्ष चंद्राकर की गिरफ्तारी के समय ED ने आरोप लगाया था कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सहायक और अपने मामा के.के. चंद्रवंशी के नाम, पद और प्रभाव का इस्तेमाल अभ्यर्थियों को प्रभावित करने और उनसे रकम वसूलने के लिए किया. इसके अलावा तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के प्रभाव के इस्तेमाल का आरोप भी जांच में सामने आने की बात कही गई थी. अब चेतन बोरघारिया की 6 दिन की रिमांड के दौरान ED इन सभी कड़ियों की पड़ताल करेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: गरबा पंडालों को लेकर वक्फ बोर्ड की बड़ी अपील, मुस्लिम समाज से दूरी बनाए रखने को कहा

Related Post

One thought on “CG News: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home