CG News: संजय दत्त के बर्थडे सेलिब्रेशन को हाई कोर्ट की मंजूरी, रखी गई सख्त शर्तें
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त के जन्मदिन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है, बिलासपुर के द कंट्री क्लब में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है.

सड़क पर नहीं होगी परेशानी
अदालत ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का शोर, अव्यवस्था या यातायात में बाधा नहीं आनी चाहिए, आयोजन पूरी तरह निजी परिसर में ही किया जाएगा.
पहले विवाद के कारण रद्द हुआ था आवेदन
इससे पहले जन्मदिन कार्यक्रम के लिए दिए गए आवेदन को एसडीएम ने खारिज कर दिया था, इसकी वजह पिछले साल सड़क पर हुए विवाद और यातायात बाधित होने की घटना बताई गई थी.
निजी स्थान पर होगा आयोजन
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि इस बार कार्यक्रम सार्वजनिक स्थान पर नहीं बल्कि निजी परिसर में आयोजित किया जाएगा, इसके बाद हाई कोर्ट ने अनुमति प्रदान की.
2025 में सड़क पर लगा था जाम
साल 2025 में बिलासपुर के मध्यनगरी चौक पर प्रशंसकों ने संजय दत्त का जन्मदिन सड़क पर मनाया था, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई थी, पिछली घटना को देखते हुए हाई कोर्ट ने इस बार आयोजकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, अदालत ने कहा है कि कार्यक्रम के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.