CG News: छत्तीसगढ़ में योग दिवस पर मेगा प्लान, हर जिले के लिए तय हुए मुख्य अतिथि

CG News: छत्तीसगढ़ में योग दिवस पर मेगा प्लान, हर जिले के लिए तय हुए मुख्य अतिथि

CG News: छत्तीसगढ़ में योग दिवस पर मेगा प्लान, हर जिले के लिए तय हुए मुख्य अतिथि

CG News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूरा छत्तीसगढ़ योगमय नजर आएगा। इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

रायपुर और सरगुजा में होंगे प्रमुख आयोजन

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव दुर्ग, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलों में लाखों लोगों ने किया  योग

सांसद और विधायक करेंगे नेतृत्व

राज्य सरकार ने सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेन्द्र यादव अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे। कई जिलों में सांसद और विधायक भी मुख्य अतिथि के रूप में योग कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे।

अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर

जिला प्रशासन की निगरानी में सभी जिलों में योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नागरिक सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सरकार का मानना है कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य के साथ 21 जून को पूरे प्रदेश में एक साथ योग कर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:   CG News: रायपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन, गजराज बांध से पहुंचेगा पेयजल

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.