CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, यात्रियों को मिलेगा सस्ता पानी

CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, यात्रियों को मिलेगा सस्ता पानी

CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्लांट, यात्रियों को मिलेगा सस्ता पानी

CG News: IRCTC छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित ‘रेल नीर’ प्लांट को इसी महीने दोबारा शुरू किया जाएगा।

फिर मिलेगा सस्ता शुद्ध पानी

करीब डेढ़ साल से बंद पड़े इस प्लांट के चालू होने के बाद यात्रियों को फिर से मात्र 14 रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, अब तक पानी की सप्लाई नागपुर स्थित प्लांट से की जा रही थी, लेकिन बढ़ती मांग के कारण 14 अप्रैल के बाद वहां से सप्लाई बंद करने का फैसला लिया गया है।

बिलासपुर प्लांट की बड़ी क्षमता

बिलासपुर के इस प्लांट की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 72 हजार बोतल है। इसके शुरू होने से रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर पानी की उपलब्धता बेहतर होगी, इस प्लांट से रांची, टाटानगर और धनबाद जैसे शहरों में भी सस्ती दर पर पानी की सप्लाई संभव होगी।

निजी कंपनियों को मिला फायदा

रेल नीर की कमी के दौरान रेलवे ने निजी कंपनियों से अनुबंध किया था। हालांकि, उन्हें 14 रुपये में पानी बेचने के निर्देश दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर यात्रियों को महंगा पानी खरीदना पड़ रहा था, ‘रेल नीर’ प्लांट के फिर से शुरू होने से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सस्ते व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में PM किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, मृत किसानों के खातों में पहुंची रकम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home