CG News: रायपुर में बदला चोरी का ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बन रहे निशाना, CCTV में कैद हुआ आरोपी

CG News: रायपुर में बदला चोरी का ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बन रहे निशाना, CCTV में कैद हुआ आरोपी

CG News: रायपुर में बदला चोरी का ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बन रहे निशाना, CCTV में कैद हुआ आरोपी

CG News: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में चोरी की वारदातों का तरीका तेजी से बदल रहा है, अब चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नगदी के बजाय गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है.

रुपये-गहने छोड़ अब गैस सिलेंडर पर चोरों की नजर:अब घरों से उड़ रहे गैस  सिलेंडर, Cctv में वारदात कैद - Gas Cylinders Are Now Being Stolen From  Homes, With Cctv Footage Capturing

बजाज कॉलोनी में वारदात

ताजा मामला रायपुर के बजाज कॉलोनी इलाके से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर के आंगन से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया, घटना देर रात की बताई जा रही है, पीड़ित कारोबारी रितेश उप्पल ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए नजर आ रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है, राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है, लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं.

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, वे घर के बाहर रखे गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर से रीवा के लिए सीधी हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, सप्ताह में तीन दिन उड़ान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home