CG News: छत्तीसगढ़ के दरवाजे पर मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के दरवाजे पर मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के दरवाजे पर मानसून, 17 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। प्री-मानसून गतिविधियों के तेज होने से गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 2-3 दिनों में मानसून प्रवेश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ की दहलीज तक पहुंच चुका है। मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

• मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
• कोरिया
• सूरजपुर
• बलरामपुर-रामानुजगंज
• सरगुजा
• जशपुर
• कोरबा
• रायगढ़
• जांजगीर-चांपा
• सक्ती
• खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
• बेमेतरा
• रायपुर
• बलौदाबाजार-भाटापारा
• सारंगढ़-बिलाईगढ़
• राजनांदगांव
• बालोद
प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का बदल रहा स्वरूप

हाल ही में सामने आई वैज्ञानिक रिपोर्टों के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून का स्वरूप धीरे-धीरे बदल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कुल वर्षा की मात्रा में बड़ी कमी नहीं आई है, लेकिन बारिश का समय और भौगोलिक वितरण बदल रहा है। इससे कृषि और जल प्रबंधन की चुनौतियां भी बदल सकती हैं।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, कमजोर ढांचों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अनोखा अंदाज, रिपोर्टर बनकर जनता से सुनी समस्याएं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.