CG News: छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को चावल उत्सव, अप्रैल-मई-जून का राशन एक साथ वितरित होगा

CG News: छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को चावल उत्सव, अप्रैल-मई-जून का राशन एक साथ वितरित होगा

CG News: छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को चावल उत्सव, अप्रैल-मई-जून का राशन एक साथ वितरित होगा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार 7 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर में ‘चावल उत्सव’ आयोजित कर रही है। इस दौरान हितग्राहियों को तीन माह (अप्रैल, मई और जून) का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इसके लिए पहले से भंडारण और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

पिछली बार हुई कमी

मालूम हो कि मार्च माह में लगभग 7 लाख हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया था। इस कारण इस बार वितरण को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने नवा रायपुर मुख्यालय में अधिकारियों और समस्त जिला प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की।
• शासन ने निर्देश दिया कि तीन माह का अनाज एकमुश्त वितरण किया जाए।
• अधिकारियों को सुनिश्चित करना है कि वितरण से पहले सभी उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त चावल उपलब्ध हो।
• भंडारण या परिवहन में कोई समस्या आए तो जिलों के कलेक्टर से समन्वय कर समय सीमा में समस्या का समाधान किया जाए।

दुकानों में स्टॉक और समय सीमा

खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य की दुकानों को 31 मार्च तक पर्याप्त चावल का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध हो जाए, ‘चावल उत्सव’ के दौरान खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी निगरानी रखेंगे। यदि कहीं गड़बड़ी, हेराफेरी या अनियमितता पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर हाईकोर्ट ने CEO हटाने के कलेक्टर आदेश को किया निरस्त, जनपद पंचायत CEO को पुनः बहाल किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home