CG News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम्बुलेंस और पिकअप से करोड़ों का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

CG News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम्बुलेंस और पिकअप से करोड़ों का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

CG News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम्बुलेंस और पिकअप से करोड़ों का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक पायलटिंग कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 50.45 लाख रुपए बताई गई है।

दो दिनों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ा

महासमुंद पुलिस ने एक दिन पहले भी पिकअप वाहन से 1.14 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया था। इस मामले में 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार दो दिनों की कार्रवाई में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

कोमाखान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एम्बुलेंस में गांजा लाया जा रहा है। इसके बाद टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर एम्बुलेंस और उसके साथ चल रही पायलटिंग कार को रोका गया, तलाशी के दौरान एम्बुलेंस से करीब 77 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

जांच में सामने आया कि तस्कर ओडिशा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में आकाश उर्फ अक्षय जाधव, लिंबाजी जाधव, धनंजय लोखंडे, प्रथमेश पिंगले और अजय काले को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पिकअप वाहन से भी मिला 226 किलो गांजा

एक अन्य कार्रवाई में सिंघोड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को पिकअप वाहन से 226.600 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपए आंकी गई है, पुलिस ने एनएच-53 स्थित सिल्की ढाबा के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान खाली कैरेट के पीछे प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला तस्करी नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बालीगुडा क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र के अहमदनगर में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है, गौरतलब है कि चार महीने पहले भी महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई गई थी। लगातार सामने आ रहे मामलों से यह स्पष्ट हो रहा है कि तस्कर ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा सप्लाई के लिए महासमुंद रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक बनाने का आरोप, रेस्क्यू अभियान शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home