CG News: रायपुर रावाभाठा में संदिग्ध सामग्री बरामद, पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

CG News: रायपुर रावाभाठा में संदिग्ध सामग्री बरामद, पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

CG News: रायपुर रावाभाठा में संदिग्ध सामग्री बरामद, पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल और अन्य सामान बरामद हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड

सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, जांच के दौरान एक बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामग्री बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

युवक पर शक

यह मकान मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। बताया गया कि विनय देवांगन नामक व्यक्ति, जो परिचित बताया जा रहा है, बैग रखकर वहां से चला गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों की सूचना से खुला मामला

स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद अश्वनी यादव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले संदिग्ध बैग की जांच की गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया, पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अधिकारियों के तबादले

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.