CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब 4 घंटे संचालित होंगे केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब 4 घंटे संचालित होंगे केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब 4 घंटे संचालित होंगे केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

अब 4 घंटे खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

जारी आदेश के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। पहले यह समय 6 घंटे का था, जिसे घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक ही तय की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रखना है।

पोषण और शिक्षा सेवाएं जारी रहेंगी

इस अवधि में बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) गतिविधियों के साथ-साथ पूरक पोषण आहार नियमित रूप से दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

घर-घर पहुंचेंगी सेवाएं

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के बाद गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श देने का कार्य करेंगी। इससे माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा, गर्म हवाओं और उच्च तापमान के बीच बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी लापरवाही पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगरानी व्यवस्था मजबूत

सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस व्यवस्था की सतत निगरानी करें और जिला स्तरीय बैठकों में नियमित समीक्षा करें, ताकि निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके, ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 01 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक (6 घंटे) संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी, अब 30 जुलाई तक मिलेगा मौका

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.