CG News: कांकेर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, लकवाग्रस्त युवक को 19 किमी खटिया पर ले जाना पड़ा अस्पताल

CG News: कांकेर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, लकवाग्रस्त युवक को 19 किमी खटिया पर ले जाना पड़ा अस्पताल

CG News: कांकेर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, लकवाग्रस्त युवक को 19 किमी खटिया पर ले जाना पड़ा अस्पताल

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। पखांजूर क्षेत्र के एक अंदरूनी गांव में लकवाग्रस्त युवक को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद ग्रामीणों को उसे खटिया पर लादकर लंबी दूरी तय करनी पड़ी।

19 किलोमीटर खटिया पर सफर

यह मामला नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा से लगे बीनागुंडा गांव का है। यहां रहने वाले मर्रो पददा को तीन दिन पहले लकवा मार गया था। परिवार ने सुबह से 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी, आखिरकार, गांव के करीब 20 लोगों ने मिलकर मरीज को खटिया पर उठाया और 19 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।

दुर्गम रास्तों के बीच संघर्ष

ग्रामीणों ने पहाड़ी, पथरीले और दुर्गम रास्तों से होकर लगभग 4 घंटे तक लगातार सफर किया। यह यात्रा सिर्फ दूरी नहीं, बल्कि हर कदम पर एक चुनौती थी, जब ग्रामीण छोटेबेठिया पहुंचे, तब बीएसएफ कैंप से मदद मिली। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को आगे अस्पताल भेजा गया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में 108 एंबुलेंस सेवा अक्सर उपलब्ध नहीं रहती। गांव तक सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पहले से ही एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

अंदरूनी गांवों की हकीकत

यह घटना एक बार फिर उन दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति को सामने लाती है, जहां आज भी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क, स्वास्थ्य और आपात सेवाओं की बेहतर उपलब्धता ऐसे इलाकों में बेहद जरूरी है।

सिस्टम पर गंभीर सवाल

इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि दूरदराज के गांवों में भी समय पर चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब 4 घंटे संचालित होंगे केंद्र

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.