CG News: छत्तीसगढ़ में 1 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे विशेष शिविर

CG News: छत्तीसगढ़ में 1 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे विशेष शिविर

CG News: छत्तीसगढ़ में 1 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे विशेष शिविर

CG News: छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।

1 मई से शुरू होगा अभियान

यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में मौके पर होगा समाधान

इन शिविरों में शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिया जाएगा। साथ ही, प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधि करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण करेंगे और आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। खुद CM साय भी जिलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

30 अप्रैल तक लंबित मामलों का समाधान

कलेक्टरों को 30 अप्रैल तक लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जमीन से जुड़े मामले, मनरेगा भुगतान और हितग्राही योजनाओं के लंबित प्रकरण शामिल हैं।

इन योजनाओं पर रहेगा फोकस

उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सीटें बढ़ने की तैयारी, परिसीमन बिल पेश, विधानसभा 135 और लोकसभा 17 सीटें होने की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.