CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

CG News: रायपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई।

जोरदार टक्कर से मची सनसनी

घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रात करीब 1:30 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

वाहन के उड़े परखच्चे

हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

 यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर कांग्रेस में फिर संगठन विवाद, 70 वार्ड अध्यक्षों की नई सूची जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: व्यापार विहार के खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू CG News: ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत 5 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, छत्तीसगढ़ औषधि विभाग ने जारी किया अलर्ट CG News: छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया के जरिए मिलेगा 6 लाख रुपये का जीवन बीमा CG News: अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर अमित जोगी की पहल, युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलाएंगे ‘बेटा बचाओ अभियान’ CG News: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका, प्रश्नपत्र लीक के दावों की जांच शुरू CG News: ‘मैं जांच में पूरा सहयोग दूंगा’ : विधायक रामकुमार टोप्पो ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की